dewalchaur उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की योजनाओं की जानकारी दी

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की योजनाओं की जानकारी दी

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक देवलचौड़ शाखा की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक रितु रौतेला ने समस्त ग्राहकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करते हुए बैंक की ऋण जमा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल ने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए ग्राहकों को वर्तमान में डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के संबंध में जानकारी देते हुए इससे प्राप्त लाभ एवं बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में बताया। इस अवसर पर नेहा सिंह, अरविन्द साह, संतोष कुमार, त्रिलोचन, मीना नयाल, दीपा आर्य, नाज़िम, हेमा देवी सहित अनेक ग्राहक उपस्थित रहे।

1610202602 उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की योजनाओं की जानकारी दी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *