पंजीकरण के दौरान मौजूद महिलाएं

हल्दूचाौड़ में जल्द शुरू होगा जूट बैग बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण

रीडर कार्नर न्यूज डायरी लोकल न्यूज़ सिटी न्यूज
खबर शेयर करें

आयोजक संस्था ने 50 महिलाओं का किया चयन
हल्द्वानी। हल्द्वानी ब्लॉक के बमेठाबंगर हल्दूचैड़ में जल्द ही जूट बैग बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण शुरू होगा। स्वरोजगार की इच्छुक 50 महिलाओं का चयन भी कर लिया गया है। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से निर्मला सोशल रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देगी।
भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के परियोजना समन्वयक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को जूट से विभिन्न उत्पाद बनाना सिखाया जाएगा। बताया कि प्रशिक्षण से पूर्व महिलाओं को प्रशिक्षण की रूपरेखा से अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही एक महीने का निशुल्क प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। इस दौरान महिलाओं को जूट का लैप्टाप बैग बनाना भी सिखाया जाएगा।
इस मौके पर निर्मला संस्था की कोऑर्डिनेटर हेमा बिष्ट, निशा जोशी, काजल चैधरी, चंपा पांडे, आशा आदि मौजूद रहीं।

1610202602 हल्दूचाौड़ में जल्द शुरू होगा जूट बैग बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *