कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। वहीं तमाम लोगों और सामाजिक संगठन अपने स्तर पर लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए जागरूक करने मेें लगे हुए हैं।
पंत विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट के प्रभारी डा. विजय दोहरे ने गौलापार क्षेत्र में किसानों और श्रमिकों को कोरोना वायरस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इस वायरस से बचाव के लिए लोगों का एक दूसरे से दूर रहना जरूरी है। क्योंकि यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में संक्रमित हो जाता है। कहा कि कोशिश करें कि अधिकतर समय घर पर ही बिताए। खेतों में काम करने के दौरान भी एक मीटर से अधिक की दूरी बनाकर ही काम किया जाए। ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
इस दौरान प्रगतिशील किसान नरेन्द्र सिंह मेहरा, आनंद सिंह, पूरन चंद्र, यशवंत सिंह मेहरा, मनोज कुमार, बृजेश कश्यप आदि मौजूद थे।

