पशु पालक को सम्मानित करते अधिकारी

चरणजीत सिंह की भैंस को चैंपियन पशु का पुरस्कार

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल

आठ वर्गों में 24 पशुओं के स्वामी पुरस्कृत, एक सर्वश्रेष्ठ पशु चैंपियन घोषित
हल्द्वानी। ग्राम उदय लाल पुर विकासखंड हल्द्वानी में राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत विकासखंड स्तरीय पशु मेले का आयोजन किया गया। पशु मेले में पशुपालन विभाग हल्द्वानी द्वारा पशु प्रदर्शनी, पशुधन बीमा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर के साथ-साथ निशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 80 पशुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कुल आठ वर्गों में 24 पशुओं को पुरस्कृत किया गया तथा एक सर्वश्रेष्ठ पशु को चैंपियन पशु का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिभाग कर रहे 65 पशुपालकों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। चरणजीत सिंह पुत्र रविंद्र सिंह ग्राम उदय लालपुर की भैंस को चैंपियन पशु का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कृत किए गए पशुपालकों को निशुल्क फीड सप्लीमेंट एवं उपहार प्रदान किए।
शिविर में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हल्द्वानी रूपा देवी, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह बिष्ट प्रदेश महामंत्री भाजपा के साथ-साथ उपजिलाधिकारी विवेक राय, अपर निदेशक पशुपालन बीसी कर्नाटक, संयुक्त निदेशक हरीश चंद जोशी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ एमसी जोशी, पशु चिकित्सा अधिकारी डा आयुष सिंह, डॉ सुमित सिंह, डॉ नीलेंद्र जोशी, डा पवन मलकानी, गोविंद सिंह खाती, डा गरिमा बिष्ट बिष्ट, डॉ विनीता डोलिया, डॉ नेहा चैधरी, डॉ विवेक स्वर्णकार, डॉ नेहा धामी पशुधन प्रसार अधिकारी गीता जगदीप, प्रकाश सिंह बोरा, चंद्रशेखर सनवाल, विनीत कुमार दुर्गापाल, उम्मेद सिंह, क्षेत्र प्रसार अधिकारी खड़क सिंह बोरा, कृष्णानंद कांडपाल के अतिरिक्त पशुपालन विभाग के हरीश चंद्र दुर्गापाल, कृष्ण पाल तथा वैक्सीनेटर देवेंद्र बिष्ट ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन पशु चिकित्सा अधिकारी ग्रेड वन हल्द्वानी डॉ डीसी जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा पशुपालकों की समस्याओं का निराकरण किया तथा पशुपालकों को निशुल्क औषधि वितरण किया गया कार्यक्रम में 18 पशुओं का पशुधन बीमा योजना अंतर्गत बीमा भी किया गया।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *