kumaon jansandesh

सुभाष चन्द्रा अध्यक्ष और देवेंद्र मेहता बने सचिव

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल

दो साल के लिए होगा नए पदाधिकारियों का कार्यकाल
हल्द्वानी। जिला उद्योग केन्द्र कर्मचारियों की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। शनिवार को जिला उद्योग केन्द्र परिसर में कुमाऊं परिक्षेत्र के संयुक्त मंत्री देवेंद्र सिंह मेहता और मनोज कुमार शाह की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नए पदाधिकारियों का कार्यकाल दो साल के लिए होगा।
नई कार्यकारिणी में सुभाष चन्द्रा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि देवेंद्र सिंह मेहता सचिव बनाए गए हैं। इसी तरह अंजू आनन्द उपाध्यक्ष, राहुल कुमार संयुक्त सचिव, मोहित वाल्मीकि कोषाध्यक्ष, गायत्री पयार संगठन मंत्री, गोपाल सिंह प्रचार मंत्री और मनोज कुमार शाह संप्रेक्षक/सलाहकार मनोनीत किए गए हैं।
वहीं जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक विपिन कुमार ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विभाग व कर्मचारी हित में कार्य करने की अपेक्षा की है।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *