1732546712299 भीमताल: गुलदार ने महिला को मौत के घाट उतारा

भीमताल: गुलदार ने महिला को मौत के घाट उतारा

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

भीमताल: नौकुचियाताल के शिलौटी में सोमवार की शाम घास काटने गयी एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे मार दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे‌‌। वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने महिला की ढूंढखोज की गयी। देर शाम महिला का शव घटना स्थल से करीब चार-पांच सौ मीटर दूर मिला। गुलदार उसे घसीटकर ले गया। घटना स्थल से महिला के कपड़े, दरांती व खून के निशान मिले। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को शिलौटी निवासी लीला देवी (55) पत्नी नरोत्तम व एक अन्य महिला ऐड़ी देवता मंदिर के ऊपर जंगल में घास काटने गयी हुई थी। वहां पहले से ही घात लगाये बैठे गुलदार ने लीला देवी पर हमला कर दिया।
घटना करीब चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। महिला के साथ गयी महिला ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ढूंढखोज की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। घटना के कुछ दूरी पर कपड़े, बाल, दरांती मिले, साथ ही खून के निशान भी मिले। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा ग्रामीणों के साथ महिला को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू किया। महिला का शव करीब चार-पांच सौ मीटर दूर मिला।
ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने शिलौटी में गुलदार द्वारा महिला को मारने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है
 घटना की सूचना मिलते ही विधायक राम सिंह कैड़ा शिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को जब तक आदमखोर पकड़ा नहीं जाता तब तक क्षेत्र से टीम को नहीं हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से रात में ही पिंजरा लगाने को कहा। साथ ही टीम द्वारा गश्त करने को कहा। उन्होंने बताया घटना की सूचना मुख्यमंत्री समेत वन मंत्री को भी दे दी है
Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *