बैठक लेते डीएम नितिन भदौरिया

अल्मोड़ावासी पहली जुलाई से कर सकेंगे जागेश्वर धाम के दर्शन, मगर आनलाइन ही होगी पूजा-पाठ

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक कलक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में जागेश्वर मन्दिर को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने पर चर्चा की गयी।
बैठक में सभी सदस्यों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सहमति के आधार पर निर्णय लिया गया कि जागेश्वर धाम को एक जुलाई से अल्मोड़ा जनपद के श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जायेगा। इस दौरान अन्य धार्मिक क्रिया-कलाप (यज्ञोपवित, कर्मकाण्ड) बन्द रहेंगे। बैठक में यह भी सहमति बनी कि मन्दिर में दर्शन के लिए सीमित संख्या में (प्रतिदिन 100) ही लोग आ पायेंगे। मन्दिर में पूजा पाठ पूर्व की भाॅति आनलाइन किये जायेंगे।
मन्दिर दर्शन के लिए प्रातः 8ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खोला जायेगा। दर्शन व मन्दिर में प्रवेश के लिए आनलाइन व आफलाइन पास जारी किये जायेंगे। बिना पास के मन्दिर में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मन्दिर परिसर को समय-समय पर सेनेटाइज व स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। मन्दिर मंे आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्केनिंग की जायेगी व बिना कोविड लक्षण वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जायेगा।
बैठक में उपजिलाधिकारी मोनिका, प्रबन्धक जागेश्वर मन्दिर समिति भगवान भट्ट, सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लाम्बा, उपाध्यक्ष गोविन्द गोपाल, ज्येष्ठ ब्लाॅक प्रमुख धौलादेवी योगेश भट्ट, सदस्य क्षेत्र पंचायत महेश राम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नारद भट्ट, श्रीराम प्रसाद, कमल बिष्ट, पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिंह चैहान आदि उपस्थित थे।

1610202602 अल्मोड़ावासी पहली जुलाई से कर सकेंगे जागेश्वर धाम के दर्शन, मगर आनलाइन ही होगी पूजा-पाठ Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *