cm dhami in selakui

उत्तराखंड में 70 फीसदी युवाओं को रोजगार देने की बन रही नीति

उत्तराखण्ड कारोबार ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

सीएम ने किया सेलाकुई स्थित डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड की नई उत्पादन इकाई का उद्घाटन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को अपने ही प्रदेश में अधिकाधिक रोजगार दिलाने की नीति पर काम कर रही है। कहा कि प्रदेश में ही 70 फीसदी युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए ठोस नीति बनाने पर काम चल रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड की नई उत्पादन ईकाई का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कहा कि अभी कुछ समय पूर्व देश-विदेश के उद्योगपतियो को उत्तराखंड में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

 

कहा कि प्रदेश सरकार चाहती हैं कि राज्य के युवाओं को अपने ही प्रदेश में नौकरियां मिलें। युवा आज इस कंपनी में काम कर रहे हैं। कल वही युवा अपने उद्योग भी स्थापित करेंगे। कहा कि सरकार प्रदेश के 70 फीसदी युवाओं को नौकरी देने के लिए ठोस नीति बना रही है।
शुक्रवार को उद्घाटन कार्यक्रम में डिक्सन कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक अतुल बी लाल ने कहा कंपनी वर्तमान में 25 हजार कर्मचारियों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मुहैया करवा रही है।
बताया कि वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 12000 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरणों, एलईडी लाइट, मोबाइल फोन, सुरक्षा निगरानी प्रणाली, आईटी हार्डवेयर उत्पादों, दूरसंचार और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स, वैयरेबल्स और रेफ्रिजरेटर आदि का निर्माण कर रही है।

1610202602 उत्तराखंड में 70 फीसदी युवाओं को रोजगार देने की बन रही नीति Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *