pathalha हल्द्वानी के दस स्थानों पर लगेगा पटाखा बाजार

हल्द्वानी के दस स्थानों पर लगेगा पटाखा बाजार

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। दीपावली के दौरान शहर और आसपास के दस स्थानों पर पटाखा बाजार लगाने के लिए गठित कमेटी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। वहीं दूसरी ओर रामलीला मैदान में लगने वाले पटाखा बाजार का टेंडर 7 लाख 11 हजार में छूटा है।

सिटी मजिस्ट्रेट और रामलीला कमेटी के रिसीवर एपी बाजपेयी ने बताया कि रामलीला मैदान में इस बार पटाखों की 28 दुकानें लगाने की स्वीकृति दी गई है। बताया कि कमेटी ने एमबी इंटर कॉलेज, रामलीला मैदान ऊंचापुल, रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर, कठघरिया चौराहे के पास हाट मैदान, लामाचौड़ स्थित चारधाम मंदिर, हल्दूचौड़ स्थित गन्ना सेंटर, लालकुआं स्थित शनि बाजार व कार रोड, कुंवरपुर स्थित शिवालय मंदिर रामलीला मैदान में पटाखे की दुकानें लगाने की स्वीकृति दी गई है। बताया कि रामलीला मैदान को छोड़कर अन्य स्थानों पर नगर निगम व स्थानीय निकाय की ओर से दुकानों की व्यवस्था कराई जाएगी। बताया कि यह दुकानें 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक लगेंगी।

1610202602 हल्द्वानी के दस स्थानों पर लगेगा पटाखा बाजार Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *