nakli mawa

कमिश्नर के छापे में अवैध रूप से रखा मावा मिला

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिये सैंपल लेने के निर्देश
हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को रामलीला मोहल्ला स्थित पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा रामनगर वाले मावा आढ़ती के वहां छापेमारी कर अवैध रूप से भंडार किया मावा पकडा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त रावत ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार को मावे के सैम्पल लेने के साथ ही जिन स्थानों से यह मावा लाया जाता है उन स्थानों पर मावा बनाने की व्यवस्था भी जांचने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होंने कहा सैम्पल फेल होने पर आढ़ती के खिलाफ कठोर जुर्माने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा।

आयुक्त रावत ने निरीक्षण के दौरान पाया कि मावा काफी मात्रा में भूमि में रखा गया था और साफ सफाई का कोई प्रबन्ध भी नहीं था। साथ ही दुकान में मावा बडी मात्रा में काफी पुराना रखा गया था। जिस पर आढ़ती से मावा के बिल प्रस्तुत करने को कहा गया पर वह बिल भी नहीं दिखा पाया। पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा आढ़ती का लाईसेंस में दुकान में पता भोलानाथ गार्डन का था। जबकि वर्तमान में कारोबार रामलीला मोहल्ला से किया जा रहा है। जिस पर आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि लाईसेंस की जांच की कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निरीक्षण में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि उपस्थित थे।

 

1610202602 कमिश्नर के छापे में अवैध रूप से रखा मावा मिला Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *