cm in haldwani हल्द्वानी में जनता से मुलाकात कर सीएम धामी ने सुनी समस्याएं

हल्द्वानी में जनता से मुलाकात कर सीएम धामी ने सुनी समस्याएं

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को हल्द्वानी आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता के साथ ही आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत व आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस हल्द्वानी में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों व संगठनों से आए प्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत, लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, भीमताल रामसिंह कैड़ा, रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, राज्य सरकार में विभिन्न दाईत्वधारी, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, प्रभारी जिलाधिकारी अनामिका सहित अनेक जनप्रतिनिधि अधिकारी और जनता उपस्थित रही।

1610202602 हल्द्वानी में जनता से मुलाकात कर सीएम धामी ने सुनी समस्याएं Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *