रंगारंग कार्यक्रम पेश करती महिलाएं

हल्द्वानी में तीन दिवसीय जोहार महोत्सव का रंगारंग आगाज

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल पहनावा पिथौरागढ़ समाज
खबर शेयर करें

महिलाओं ने पारम्परिक परिधानों में निकाली शोभायात्रा
हल्द्वानी। हल्द्वानी के एमबी कालेज मैदान में तीन दिवसीय जोहार महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर पारम्परिक वेशभूषा में महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली।
एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आज से अगले तीन दिन तक चीन सीमा से सटी जोहार घाटी की लोककला और हस्तशिल्प कला के रंग देखने को मिलेंगे। जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी के संयोजन में 28 से 30 अक्तूबर तक जोहार महोत्सव मनाया जाएगा।
सोसायटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पांगती ने बताया कि 28 को कुमाऊंनी गायन, कविता लेखन, शौका भाषा के मानकीकरण पर चर्चा के अलावा मेहंदी प्रतियोगिता, जोहारी समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 29 नवंबर को बच्चों की चित्रकला, सामान्य ज्ञान, फैंसी ड्रेस के अलावा शौका समाज की व्यंजन प्रतियोगिता होगी।
चांचरी और पुरस्कार वितरण होगा। 30 को विभिन्न सांस्कृतिक दलों, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां और लोकगायन प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले होगा। सांस्कृतिक सचिव नरेंद्र टोलिया ने बताया कि 14 साल से महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें जोहार क्षेत्र के पारंपरिक गीतों, खानपान, वेशभूषा, रहन सहन, बोली भाषा और पारंपरिक नृत्य को विशेष स्थान दिया गया है। इधर महोत्सव को लेकर आयोतकों के अलावा स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

इस दौरान सोसायटी महासचिव धीरेंद्र पांगती, संरक्षक गजेंद्र सिंह पांगती, जोहार मिलन केंद्र के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मसक्तू, भरत रावत, कैलाश धर्मसक्तू आदि मौजूद रहे।

1610202602 हल्द्वानी में तीन दिवसीय जोहार महोत्सव का रंगारंग आगाज Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *