बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी

एमएसवाई की धीमी रफ्तार, बैंक अफसरों को सीडीओ की फटकार

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

शीघ्र लक्ष्य पूरा कर पात्रों को लाभ दिलाने के दिए निर्देश
हल्द्वानी। जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) लक्ष्य के अनुसार रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। इसकी बड़ी वजह बैंकों की हीलाहवाली सामने आ रही है। वीसी के जरिए सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी ने योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए बैंक अफसरों को शीघ्र लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
सोमवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि जिले में 250 बेरोजगारों को इस योजना में रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बैंकों की ओर से 205 लाभार्थियों को ़ऋण स्वीकृत किया गया है। जबकि अभी तक 163 लाभार्थियों को ही लोन मिल पाया है। इस पर सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी ने वीसी के जरिए बैंक अफसरों को योजना का लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
लीड बैंक प्रबंधक एमएस जंगपांगी ने भी बैंक अधिकारियों को योजना को गंभीरता से लेते हुए लक्ष्य पूरा करने को कहा है। इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड विशाल कंसल, सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीसी दुम्का, एसबीआई की मुख्य प्रबंधक अनिता शर्मा, डीआईसी के प्रबंधक सुनील कुमार पंत, सचिन्द्र खत्री, कमलेश बर्गली, प्रमोद पाठक, एमएस सोनल, आलोक सारस्वत, नेहा जोशी, डीके दास सहित तमाम लोग मौजूद थे।

1610202602 एमएसवाई की धीमी रफ्तार, बैंक अफसरों को सीडीओ की फटकार Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *