kumaon jansandesh informative news

टपुवा बबियाड़ में 15 जनवरी को लगेगा उत्तरायणी कौतिक

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

रंगारंग कार्यक्रमों की दिनभर रहेगी धूम
हल्द्वानी/भीमताल। धारी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा बबियाड में 15 जनवरी को उत्तरायणी कौतिक की धूम मचेगी। सुबह से शाम तक चलने वाले महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रहेगी। महोत्सव आयोजन संबंधी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
उत्तरायणी कौतिक मेला महोत्सव को लेकर कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख कृपाल सिंह मेहता की अध्यक्षता में ग्रामीण उत्थान मंच टपुवा बबियाड़ की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें महोत्सव आयोजन को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 15 जनवरी को उत्तरायणी कौतिक मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। कोविड-19 के नियमों का पालन भी मेले में अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।
बैठक में ब्लाक कनिष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता के अलावा ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार, खुशाल सिंह सम्मल, जीवन सम्मल, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र टम्टा, शेखर बड़ौला, भरत मेहता, वन पंचायत सरपंच ममता मेहता व आदि उपस्थित थे।

1610202602 टपुवा बबियाड़ में 15 जनवरी को लगेगा उत्तरायणी कौतिक Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *