IMG 20261121 WA0013 हल्द्वानी : 10 लाख की फूड वैन पर सरकार दे रही 6 लाख रुपये की सहायता, आठ विकासखंडों के महिला समूहों को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

हल्द्वानी : 10 लाख की फूड वैन पर सरकार दे रही 6 लाख रुपये की सहायता, आठ विकासखंडों के महिला समूहों को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

17 फूड वैन से पहाड़ी स्वाद को मिलेगी नई पहचान, महिला समूहों को 60 प्रतिशत सब्सिडी

कालाढूंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को नई पहचान दिलाने के लिए जनपद नैनीताल में 17 फूड वैन महिला समूहों एवं सहकारिताओं को उपलब्ध कराई गई हैं। नारी शक्ति सम्मेलन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में इन फूड वैन का शुभारंभ किया गया। सांसद अजय भट्ट एवं राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने फूड वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ग्रामोत्थान (REAP-UGVS) परियोजना के अंतर्गत शुरू की गई इस पहल से जनपद के सभी आठ विकासखंडों के महिला समूहों एवं सहकारिताओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देना है।

 

10 लाख की फूड वैन पर छह लाख की सब्सिडी

योजना के तहत प्रत्येक फूड वैन की लागत करीब 10 लाख रुपये है। इसमें सरकार की ओर से छह लाख रुपये यानी 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है, जबकि महिला समूहों को केवल चार लाख रुपये की धनराशि वापस करनी होगी। इससे महिला समूहों को कम आर्थिक बोझ के साथ अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिलेगा और वे स्वयं कारोबार संचालित कर आय अर्जित कर सकेंगी।

फूड वैन में मिलेगा पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद

इन फूड वैन के माध्यम से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें मंडुवे के मोमोज, भट्ट की चुड़कानी, भट्ट के डुबके, गहत की दाल के डुबके, मंगोड़ी, भांग की चटनी सहित अन्य स्थानीय व्यंजन और उत्पाद शामिल होंगे। पारंपरिक खानपान को आधुनिक फूड सर्विस के माध्यम से बाजार मिलने से उत्तराखंड की खाद्य संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय किसानों को भी मिलेगा लाभ

फूड वैन में मंडुवा, भट्ट, गहत जैसे स्थानीय अनाज एवं दालों के उपयोग से इनके बाजार और मांग बढ़ने की संभावना है। इससे स्थानीय किसानों को अपने उत्पादों की बिक्री के नए अवसर मिलेंगे। वहीं, पर्यटक भी इन फूड वैन के माध्यम से पहाड़ी खानपान और स्थानीय स्वाद का अनुभव कर सकेंगे। इस पहल से महिला स्वरोजगार, स्थानीय कृषि उत्पादों की बिक्री और पर्यटन को एक साथ बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। 17 फूड वैन की यह पहल महिलाओं को उत्पाद तैयार करने के साथ उनकी बिक्री एवं व्यवसाय संचालन से जोड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

 

1610202602 हल्द्वानी : 10 लाख की फूड वैन पर सरकार दे रही 6 लाख रुपये की सहायता, आठ विकासखंडों के महिला समूहों को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *