IMG 20261113 WA0012 न्यायिक सेवा में चयन पर इंस्पिरेशन स्कूल की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट का भव्य अभिनंदन

न्यायिक सेवा में चयन पर इंस्पिरेशन स्कूल की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट का भव्य अभिनंदन

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस (जे) परीक्षा में सफलता हासिल कर न्यायिक सेवा के लिए चयनित हुईं इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट का शुक्रवार को विद्यालय परिसर में भव्य अभिनंदन किया गया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। रुचिका की सफलता को विद्यालय ने गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें सम्मानित किया।

अपने पिता खजान भट्ट के साथ विद्यालय पहुंचीं रुचिका का संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक बल्यूटिया, अध्यक्ष डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रमुख (योजना) आयुषी बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर और उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा ने स्वागत कर सम्मानित किया।

हेड गर्ल से न्यायिक सेवा तक का प्रेरणादायक सफर

रुचिका भट्ट वर्ष 2014 में इसी विद्यालय की हेड गर्ल रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह विद्यालय की बास्केटबॉल टीम की सक्रिय सदस्य भी थीं। जिस विद्यालय परिसर में उन्होंने अपने भविष्य के सपने संजोए थे, आज उसी संस्थान में न्यायिक सेवा के लिए चयनित होकर उनकी वापसी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी।

विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

अभिनंदन समारोह के दौरान रुचिका ने कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा करते हुए लक्ष्य के प्रति एकाग्रता, अनुशासन और निरंतर मेहनत को सफलता का मूलमंत्र बताया। उन्होंने विद्यालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण भी किया तथा शिक्षा, खेल और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के क्षेत्र में विद्यालय की प्रगति की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन शैक्षणिक समन्वयक मनमोहन जोशी ने किया।

रुचिका भट्ट की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उनकी सफलता ने साबित किया कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

1610202602 न्यायिक सेवा में चयन पर इंस्पिरेशन स्कूल की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट का भव्य अभिनंदन Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *