IMG 20261106 WA0041 scaled जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून स्थित जलागम निदेशालय सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री कैड़ा ने कहा कि जिन विकास कार्यों की प्रगति धीमी है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए और कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

मंत्री ने कहा कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और उनकी प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए, ताकि विकास कार्यों की स्थिति का आकलन कर आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर आम जनता को उनका लाभ समय पर उपलब्ध कराना है।

बैठक में सचिव दलीप जवालकर सहित जलागम विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

1610202602 जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *