हल्द्वानी। टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को उप कारागार हल्द्वानी में IHAA TB स्क्रीनिंग के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। इसके तहत जेल में हैंडहेल्ड एक्स-रे (HH X-Ray) के माध्यम से टीबी की स्क्रीनिंग शुरू की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन जेलर अमित सिंह, उप कारापाल नीलम धामी एवं रचित ने किया। इस दौरान जेल मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरव, एक्स-रे टेक्नीशियन ब्रह्मदेव जाधव एवं निखिल राठौर तथा अलायंस इंडिया स्टेट टीम के परियोजना समन्वयक दीपक गुप्ता मौजूद रहे।
फेज-II के तहत उत्तराखंड की जेलों और OCS सेंटरों में हैंडहेल्ड एक्स-रे के जरिए टीबी स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की जल्द पहचान, जांच और समय पर रेफरल सुनिश्चित करना है, ताकि संदिग्ध मरीजों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
अभियान के माध्यम से जेलों में रह रहे लोगों तक टीबी की जांच की सुविधा पहुंचाने और बीमारी की समय पर पहचान कर टीबी उन्मूलन के प्रयासों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

