IMG 20260815 WA0076 जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने स्कूलों में मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने स्कूलों में मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने जिला पंचायत कार्यालय अल्मोड़ा में ध्वजारोहण किया। इसके बाद जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं देशभक्ति कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

पनुवानौला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं गांधी इंटर कॉलेज, पनुवानौला में आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस दौरान जिला पंचायत अल्मोड़ा की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ही सेवा है’ पुस्तक का वितरण किया गया। बच्चों को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि तारा मोहन सिंह महरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बहुगुणा, दिनेश कुंजवाल, गोपाल सिंह गैड़ा, मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, प्रताप गैड़ा, मंडल महामंत्री महेंद्र मेहरा, ग्राम प्रधान पंकज पांडे, दीपक साह, जगदीश गैड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य दयाल पांडे, प्रतिनिधि हरीश गैड़ा, गोपाल सिंह बिष्ट, हेमंत साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *