जागेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शनिवार को विकासखंड धौलादेवी के राजकीय इंटर कॉलेज भेटाबडौली में ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के उत्साह से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह कुंजवाल ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने, मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने और समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह मेहता ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. संकर्षण त्रिपाठी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम प्रधान, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शिक्षक सोनू कुमार, प्रकाश चंद्र जोशी, सुशील चंद्र तिवारी, अजय आर्य, रमेश लाल, मोहित सिंह, शिक्षिकाएं प्रतिभा जोशी, भावना किरमोलिया, हेमा ठाकुली, ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र भारती, दलीप सिंह गैड़ा, जगत सिंह मेहता, त्रिलोक सिंह मेहता, शेर राम, विरजान सिंह गैड़ा, जगदीश राम, महीपाल सिंह, मोहनी जोशी, मीरा भारती, प्रधान प्रतिनिधि हरीश रावत, पूर्व ग्राम प्रधान मदन भौसोडा, पुष्कर पपोला, कमल बिष्ट, कुंदन सिंह गैड़ा तथा न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

