cm dhami सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को धामी सरकार मुफ्त कराएगी कोचिंग

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को धामी सरकार मुफ्त कराएगी कोचिंग

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग टेक्नोलॉजी ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

उत्तराखंड के युवाओं को बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग योजना
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सरकारी नौकरी और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को जल्द ही निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार ’’मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’’ शुरू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना का मकसद प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, ऑनलाइन कोचिंग और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है।

इस योजना का लाभ राज्य के विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा। यानी पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को विशेषज्ञ मार्गदर्शन और बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत ’’यूपीएससी और पीसीएस, सीडीएस, बैंकिंग, रेलवे और एसएससी’’ जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही ’’कैट, मैट, गेट, नेट और एसएसआईआर नेट’’ जैसी प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलेगी। बताया गया है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को लेकर विचार-विमर्श किया गया था। अब सरकार योजना को जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी में जुटी है। सरकार का मानना है कि निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के जरिए प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बिना अतिरिक्त खर्च के गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और अध्ययन सामग्री मिल सकेगी। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 के शुरू होने से उत्तराखंड के हजारों युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है। अब सभी की नजरें इस योजना के औपचारिक शुभारंभ और इसके लागू होने की तारीख पर हैं।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *