3f860fb1 65e8 415c 85ea 86e4dec824db महापौर गजराज ने संभाली सफाई अभियान की कमान, अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

महापौर गजराज ने संभाली सफाई अभियान की कमान, अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को वार्ड संख्या-06 सुभाषनगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। हनुमत सेवा सदन के समीप आयोजित अभियान का नेतृत्व महापौर ’’गजराज सिंह बिष्ट’’ ने किया। अभियान के दौरान क्षेत्र की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर जगह-जगह जमा कूड़ा-कचरा हटाया गया। महापौर ने मौके पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। महापौर ने कहा कि ’’स्वच्छ एवं सुंदर हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम की प्राथमिकता है।’’ इसके लिए सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ ही आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है।

अतिक्रमण के मुद्दे पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगर आयुक्त ’’परितोष वर्मा’’, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। महापौर ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने और नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे सफाई अभियानों में सहयोग करने की अपील की।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *