26 उत्तराखंड में आज से आठ अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में आज से आठ अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

जरूरी न हो तो पहाड़ों के अनावश्यक सफर से बचें
देहरादून। अगर आप उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। मौसम विभाग ने आज यानी 3 अगस्त को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 3 अगस्त, सोमवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और गर्जन की संभावना बनी हुई है। विभाग के अनुसार 8 अगस्त तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बने रहने के आसार हैं।
रविवार को भी पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर हुई तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने से उमस और गर्मी का असर महसूस किया गया।
मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश के दौरान नदियों, गधेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। यदि बहुत जरूरी न हो तो पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *