mosam बारिश के चलते इस जिले में 30 जुलाई को फिर बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 

बारिश के चलते इस जिले में 30 जुलाई को फिर बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 

उत्तराखण्ड ताजा खबर बागेश्वर
खबर शेयर करें

बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 30 जुलाई 2026 के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बागेश्वर की जिला मजिस्ट्रेट अपूर्वा पाण्डे ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जनपद बागेश्वर में 30 जुलाई 2026 (बृहस्पतिवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

मौसम विभाग के अनुसार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा अति तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश होने की संभावना है। इसी को देखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, बागेश्वर को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य बिंदु:

30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को अवकाश

कक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी, निजी व अशासकीय स्कूल बंद

सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

ऑरेंज अलर्ट और भारी बारिश की चेतावनी के चलते लिया गया निर्णय

आदेश का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *