IMG 20260619 WA0028 मंत्री कैड़ा ने किया राजकीय इंटर कालेज पहाड़पानी मै नव निर्मित भवन का लोकार्पण

मंत्री कैड़ा ने किया राजकीय इंटर कालेज पहाड़पानी मै नव निर्मित भवन का लोकार्पण

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

जनता दरवार लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या अधिकारियो को दिए ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश”

भीमताल। भीमताल विधानसभा के धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कालेज पहाड़पानी मै कक्षा कक्ष नहीं होने से बच्चो को पठन पाठन मै परेशानियो का समाना करना पड़ता था! लेब नहीं होने से छात्र -छात्राओं को काफ़ी परेशानियो का समाना करना पड़ता था!ग्रामीणों व अभिभावको ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से भवन के निर्माण करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने छात्र -छात्रओं व ग्रामीणों मांग पर राजकीय इंटर कालेज पहाड़पानी मै भवन के लिए धनराशि स्वीकृति कराई थी !भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत आज मंत्री कैड़ा ने भवन का लोकार्पण किया।

ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का फूल मालाओ से स्वगात कर धन्यवाद दिया! मंत्री कैड़ा ने कहा हमारी सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मै लगातार कार्य किया जा रहा है!! ताकि छात्र छात्राओं को पठन पाठन मै किसी भी प्रकार की समस्याओ का सामना ना करना पड़े! मंत्री कैड़ा ने कहा ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत लगभग 2 दर्जन से अधिक इंटर कालेजो, हाई स्कूल के भवनो का निर्माण कार्य किया जा रहा है! इसके साथ ही मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जनता द्वार लगाकर क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को सुना! क्षेत्र के लोगो ने सड़क,बिजली, पानी, स्वास्थ्य, आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा के समक्ष रखा।

विधायक कैड़ा ने सम्बंधित अधिकारियो को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को कहा! इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भवाना आर्य, मंडल अध्यक्ष कृष्णा मेलकानी, ललित मोहन शर्मा, कृष्णा मेलकानी, डीके आर्य, bdc अनिल कुमार, नानू प्रकाश चंद्र, विवेक डंगवाल,विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे!

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *