IMG 20251212 WA0006 यूओयू और केआरसी रानीखेत के बीच ऐतिहासिक MOU: सैनिकों और अग्निवीरों के कौशल विकास को मिलेगी नई दिशा, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

यूओयू और केआरसी रानीखेत के बीच ऐतिहासिक MOU: सैनिकों और अग्निवीरों के कौशल विकास को मिलेगी नई दिशा, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी/रानीखेत

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (UOU) और कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर (KRC), रानीखेत के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता (MOU) हस्ताक्षरित किया गया। यह पहल सैन्य समुदाय, विशेषकर अग्निवीरों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और आधुनिक कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान UOU की ओर से कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इनमें प्रो. गिरिजा पांडे (निदेशक RSD), श्री खेमराज भट्ट (रजिस्ट्रार), डॉ. जे.एस. रावत (रीजनल डायरेक्टर, रानीखेत) तथा श्रीमती रुचि आर्या (असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर, रानीखेत) उपस्थित थे।

कार्यक्रम का नेतृत्व KRC के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव, VSM ने किया। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों का भविष्य मजबूत बनाने के लिए Skill Enhancement Courses की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वविद्यालय को विशेष रूप से State Management, Hospitality Management, Digital Literacy और AI आधारित Courses विकसित करने का सुझाव दिया, ताकि अग्निवीर सेवा अवधि के दौरान और सेवा उपरांत बेहतर करियर विकल्प प्राप्त कर सकें।

इस ऐतिहासिक समझौते पर उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए UOU और KRC को बधाई दी। उन्होंने इसे सैन्य समुदाय की शिक्षा एवं कौशल वृद्धि के क्षेत्र में एक दूरगामी और प्रेरणादायक पहल बताया।

कुलपति प्रो. लोहनी ने आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय इन पाठ्यक्रमों के विकास को प्राथमिकता देगा और सैन्य समुदाय के शैक्षणिक उत्थान में निरंतर सहयोग प्रदान करता रहेगा।

यह MOU सैनिकों और अग्निवीरों के लिए शिक्षा एवं कौशल विकास का एक नया द्वार खोलने वाला साबित होगा।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *