कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि

कपड़े का बैग बनाना सीखेंगी चोरगलिया की 52 महिलाएं, बनेंगी आत्मनिर्भर

ट्रेनिंग नैनीताल स्थानीय स्वरोजगार
मंचासीन अधिकारी
मंचासीन अधिकारी

प्रशिक्षणदायी संस्था ने 52 महिलाओं का किया चयन
हल्द्वानी। चोरगलिया क्षेत्र की 52 महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के उदेश्य से कपड़ा बैग निर्माण का प्रशिक्षण लेंगी। गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था और एक्सचेंजर एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ने इसके लिए 52 महिलाओं का चयन कर लिया है।
मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ देवभूमि प्रशिक्षण केन्द्र चोरगलिया में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी डीएस कन्याल व विशिष्ट अतिथि जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक सुनील कुमार पंत ने दीप प्रज्वलित कर किया।
ईडीआईआई परियोजना अधिकारी चंचल कुमार सिंह ने एमएसडीपी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान साक्षात्कार के माध्यम से 100 महिलाओं में से 52 महिलाओं को कपड़ा बैग प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया। खंड विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं की प्रशिक्षण में भागीदारी व‌ जागरूकता को देखते हुए सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी व ब्लॉक के माध्यम से समूह की महिलाओं को हर संभव सहयोग करने की बात कही। सहकारिता समिति अध्यक्ष प्रकाश बेलवाल ने समिति के द्वारा समूह की महिलाओं को मिलने वाले लाभ योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली, ईडीआईआई समन्वयक बाल कृष्ण जोशी, ग्राम प्रधान राजेन्द्र जंगी, प्रकाश बिष्ट, सोनाली व अन्य महिलायें मौजूद रहीं।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *