lakhpati didi Nainital: महिलाओं का स्वरोजगार में रुझान, 12361 महिलाएं बन चुकी लखपति दीदी

Nainital: महिलाओं का स्वरोजगार में रुझान, 12361 महिलाएं बन चुकी लखपति दीदी

उत्तराखण्ड कारोबार ट्रेनिंग ताजा खबर नैनीताल योजनाएं स्वरोजगार
खबर शेयर करें

भीमताल। सरकार की स्वरोजगारपरक योजनाओं का पूरा लाभ महिला समूह उठा रहे हैंे। महिला समूह स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर अपनी आर्थिक स्थिति भी मजबूत कर रही हैं। नैनीताल जिले में ही पहाउ़ी उत्पादों की बिक्री कर अब तक 12361 महिलाएं लखपति बन चुकी हैंे।

ग्राम्य विकास विभाग की सहायक परियोजना निदेशक चन्द्रा फत्र्याल के अनुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर स्वरोजगार से जोड़ा गया है। जिले में 8 स्थिर आउटलेट, 23 मोबाइल आउटलेट और दो सरस मार्केट के माध्यम से महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों की बिक्री की जा रही है। महिलाओं की ओर से दाल, मसाले, आचार, जैम, जूस, बिस्किट, पेस्ट्री, ऐपण, हस्तशिल्प उत्पादों को स्थानीय बाजारों में बेचा जा रहा है। महिला समूहों की ओर से तैयार पहाड़ी उत्पादों की बिक्री गोवा, हैदराबाद और अन्य शहरों के सरस मेलों में भी हो रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 12361 लखपति दीदी बन चुकी हैं। बताया कि सरकार की स्वरोजगारपरक योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने में महिलाएं रुचि दिखा रही हैं। इससे जहां महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है, वहीं इससे स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

26032025 Nainital: महिलाओं का स्वरोजगार में रुझान, 12361 महिलाएं बन चुकी लखपति दीदी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *