dm navneet pande

चम्पावत में बदल गए 22 डीएम, 23वे बने नवनीत पाण्डे, संभाला कार्यभार

उत्तराखण्ड चम्पावत ताजा खबर देश/विदेश

अपर सचिव शहरी विकास, अपर सचिव मुख्यमंत्री, निदेशक शहरी विकास आदि पदों पर दे चुके सेवाएं
चम्पावत। जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने शुक्रवार को जनपद चम्पावत के 23 वे जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया गया। नवांगतुक जिलाधिकारी नवनीत पांडे 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कई जिलों में उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य पदों एवं शासन में सेवाए दी हैं। वह शासन में अपर सचिव शहरी विकास, अपर सचिव मुख्यमंत्री, निदेशक शहरी विकास सहित अन्य पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
नवागंतुक जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम जिलाधिकारी चंपावत के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद कोषागार द्वितालक का निरीक्षण किया। कोषागार निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त पंजिकाओं स्टांप, निर्वाचन संबंधी विभिन्न सामग्री आवश्यक दस्तावेजों का सूची के साथ मिलान व निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर पटल सहायकों से आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्देश दिए।
इससे पूर्व जनपद आगमन पर जिलाधिकारी को कलक्ट्रेट में पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता, बाराकोट विनीता फत्र्याल, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केएस बृजवाल, उप जिलाधिकारी सदर रिंकु बिष्ट सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों, कार्मिकों ने नवांगतुक जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों की भी समस्याएं सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *