वस्त्र वितरित करते संस्था पदाधिकारी

मिले गर्म कपड़े, खिले जरूरतमंदों के चेहरे

ताजा खबर नैनीताल स्थानीय

हल्द्वानी। शीतलहर व कड़कड़ाती ठंड में गर्म कपड़े पाकर गरीब व जरूरतरमंद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कपड़े बांटकर खुशियां बढ़ाने वाले लोगों का तहेदिल से आभार जताया तो आयोजकों को भी बेहद संतुष्टि व सुकून मिला।
गुरुवार को विजन सोशल सोसायटी ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए तन आवरण कार्यक्रम के तहत अमृतपुर, जमरानी क्षेत्र में करीब तीन सौ निर्धन व जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र प्रदान किये। ठंड में गर्म वस्त्र पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्था अध्यक्ष संतोष पंत ने कहा कि संस्था लगातार समाजहित के कार्य कर रही हैै। आगे भी यह क्रम जारी रखा जाएगा। संस्था संस्थापक अरविंद पंत ने कहा कि संस्था समाजहित में आगे भी कार्यक्रम आयोजित करेगी। कहा कि गरीबों के चेहरे में मुस्कान देख बेहद संतुष्टि मिली। इस मौके पर देवेंद्र सिंह,राजेंद्र बर्गली, आनंद मेहरा, संध्या जोशी, दिनेश गौनिया, ध्यान सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *