kumaon jansandesh

हल्द्वानी में 25 नवंबर से लगेगा सात दिवसीय सहकारी मेला : नपलच्याल

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष एवं राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग पूरे प्रदेश में सहकारी मेलों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में जनपद नैनीताल में 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक सात दिवसीय सहकारी मेला एमबी कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा।

जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति, नैनीताल डी.एस. नपलच्याल ने बताया कि मेला “सहकारिता से पर्यटन विकास” थीम पर आधारित होगा, जिसके अंतर्गत ईको हॉस्पिटैलिटी, ईको टूरिज्म, होमस्टे ऑपरेटर प्रशिक्षण, स्थानीय व्यंजन प्रदर्शनी तथा फल उत्पादन–होमस्टे सहकारिता को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मेले का उद्देश्य सहकारिता की मूल भावना को स्थानीय स्तर पर मूर्त रूप देना, उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था में सहकारिता विभाग के योगदान को रेखांकित करना तथा विभिन्न अनुसांगिक संस्थाओं को एक साझा मंच प्रदान करना है।

मेले में विभिन्न विभागों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही सहकारी गोष्ठियों एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।अंत में उन्होंने जिले के सहकारिता से जुड़े सभी सदस्यों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल पहुँचकर इस महत्वपूर्ण आयोजन का लाभ उठाएं।

1610202602 हल्द्वानी में 25 नवंबर से लगेगा सात दिवसीय सहकारी मेला : नपलच्याल Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *