IMG 20251101 WA0040 551 दीपों की रोशनी में नहाया रानीबाग, बूढ़ी दीपावली पर सजी भव्य आरती

551 दीपों की रोशनी में नहाया रानीबाग, बूढ़ी दीपावली पर सजी भव्य आरती

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें
1010202501 1 551 दीपों की रोशनी में नहाया रानीबाग, बूढ़ी दीपावली पर सजी भव्य आरती

गार्गी नदी तट पर महापौर गजराज बिष्ट के सानिध्य में मनाया गया दीपोत्सव

हल्द्वानी।बूढ़ी दीपावली के पावन अवसर पर शनिवार को रानीबाग स्थित पवित्र गार्गी नदी तट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नदी आरती में सहभागिता की।

IMG 20251101 WA0039 551 दीपों की रोशनी में नहाया रानीबाग, बूढ़ी दीपावली पर सजी भव्य आरती

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज बिष्ट के सानिध्य में आयोजित इस दीपोत्सव में 551 दीप जलाकर नदी तट को आलोकित किया गया। महापौर बिष्ट ने बताया कि नगर निगम ने जून माह से गार्गी नदी के उत्थान और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से नियमित सायंकालीन आरती का शुभारंभ किया था। आज बूढ़ी दीपावली के पर्व पर उसी क्रम में यह दीपोत्सव समर्पित किया गया है।

 

कार्यक्रम के आयोजक सचिन साह ने महापौर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गार्गी नदी धाम को आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।

 

दीपोत्सव कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पार्षद बबली वर्मा, तनुजा जोशी, हेमा भट्ट, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, संदीप सनवाल, कंचन उप्रेती, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी, मंडल महामंत्री मनोज रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

बूढ़ी दीपावली के इस आयोजन ने गार्गी तट को भक्ति और प्रकाश से सराबोर कर दिया, वहीं स्थानीय लोगों ने इसे नगर की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के पुनर्जीवन की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

1710202501 1 551 दीपों की रोशनी में नहाया रानीबाग, बूढ़ी दीपावली पर सजी भव्य आरती Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *