kumaon jansandesh

परेशानी : केमू बसों में नहीं बैठा रहे भीमताल के यात्री

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

भीमताल। हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आने वाली केमू बसों में भीमताल, खुटानी और मेहरागांव के यात्रियों को नहीं बैठाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय प्रवक्ता बीडी पलड़िया ने आरटीआओ को ज्ञापन भेजकर यात्रियों की समस्याओं को हल कराने की मांग की है।

पलड़िया ने बताया कि केमू बसों में भीमताल, खुटानी और मेहरगांव के यात्री, कर्मचारी और स्कूली बच्चे आवाजाही करते हैं, लेकिन बस संचालकों की ओर से इन जगहों के यात्रियों को नहीं बैठाया जा रहा है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरटीआओ से केमू बसों में बैठाने के लिए बस संचालकों को निर्देशित कराने की मांग की है।

1610202602 परेशानी : केमू बसों में नहीं बैठा रहे भीमताल के यात्री Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *