80964597 cd84 4891 807c ff5b666568a0 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां नयना देवी और बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां नयना देवी और बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें
1010202501 1 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां नयना देवी और बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

राष्ट्र की सुख-शांति और जनकल्याण की कामना की
नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर मां नयना देवी की पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के सदस्यों ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

cc87c082 f594 4f85 92d8 8b0e4c0c8fa0 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां नयना देवी और बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन
इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल बाबा नीब करौरी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।
मंदिर आगमन पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने माननीय राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे।

d6058be0 11c5 4bd6 9cb9 3e2a51ce1432 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां नयना देवी और बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

1710202501 1 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां नयना देवी और बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *