सीएम धामी

खटीमा अस्पताल में आक्सीजन प्लांट, आईसीयू और सीसीयू सुविधा शुरू

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर
खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पाँच आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू एंव सीसीयू का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने बग्घा चैवन व चाँदपुर के लिए 2 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कार्यक्रम में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पाँच आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर बहुत संजीदगी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की ऑक्सीजन प्लांट के बनने से ऑक्सीजन की कोई कमी नही रहेगी तथा आईसीयू व सीसीयू के बनने से मरीजों का और भी बेहतर ढंग से इलाज हो सकेगा। इस अवसर पर नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

1610202602 खटीमा अस्पताल में आक्सीजन प्लांट, आईसीयू और सीसीयू सुविधा शुरू Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *