i7wG s5wdCTWaX0D4aN46jrEahtE2mCYoXaiLMtiMWnFAQ8PN6QfLqRlK1 H K3kfsapqWJOfIRNk56FNHXmMlUe11GG9qWMKV1t928fGgLGQiS0z 7ZMgmeVADbF5 अब वोट डालने के लिए मोबाइल फोन घर पर छोड़ने की जरूरत नहीं

अब वोट डालने के लिए मोबाइल फोन घर पर छोड़ने की जरूरत नहीं

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल राजकाज राजनीति
खबर शेयर करें

चुनाव आयोग ने बढ़ाया बीएलओ और बीएलओ सुपरवाजर और पोलिंग स्टाफ का मानदेय
देहरादून। अगर आप उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में वोट डालने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अब वोट डालने के लिए मोबाइल फोन घर पर छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चुनाव आयोग पहली बार ऐसी सुविधा देने जा रहा है, जिससे आपका मोबाइल मतदान केंद्र पर ही सुरक्षित रखा जाएगा। साथ ही वोटर आईडी, बीएलओ मानदेय और चुनावी व्यवस्थाओं में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब मतदान के दिन मतदाता अपना मोबाइल फोन बेझिझक मतदान केंद्र तक लेकर जा सकेंगे। हालांकि, मतदान कक्ष के अंदर मोबाइल ले जाने पर पहले की तरह प्रतिबंध रहेगा, लेकिन अब मतदान केंद्र पर ही ’’मोबाइल डिपॉजिट सुविधा’’ उपलब्ध होगी।

यानी वोट डालने से पहले आप अपना मोबाइल सुरक्षित काउंटर पर जमा कर सकेंगे और मतदान के बाद वापस ले सकेंगे। अब तक मोबाइल रखने की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार मतदाताओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद की स्थिति बन जाती थी। नई व्यवस्था से ऐसी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं चुनाव आयोग ने वोटर आईडी कार्ड को लेकर भी नई व्यवस्था लागू की है।
अब मतदाता सूची में नाम जुड़ने या अपडेट होने के बाद ’’सिर्फ 15 दिनों के भीतर नया वोटर आईडी कार्ड’’ मतदाता तक पहुंचाया जाएगा। इतना ही नहीं, कार्ड की पूरी प्रक्रिया की जानकारी मतदाता को ’’एसएमएस के माध्यम से’’ भी मिलती रहेगी। इसी से जुड़ी तीसरी खबर की बात करें तो चुनावी व्यवस्था संभालने वाले ’’बीएलओ और चुनाव कर्मियों’’ के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। अब बीएलओ का वार्षिक मानदेय ’’6 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये’’ कर दिया गया है। वहीं, बीएलओ सुपरवाइजर का मानदेय ’’12 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये’’ सालाना कर दिया गया है। इसके अलावा पोलिंग स्टाफ, काउंटिंग स्टाफ, माइक्रो ऑब्जर्वर और केंद्रीय सुरक्षा बलों के भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है।
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार मतदान केंद्रों पर मोबाइल डिपॉजिट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मतदाता बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकेंगे। तो अगर आप भी 2027 के विधानसभा चुनाव में वोट डालने जा रहे हैं, तो अब मोबाइल को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। मतदान केंद्र पर ही सुरक्षित मोबाइल जमा करने की सुविधा मिलेगी।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *