सविन बंसल

आम जन की हर समस्या पर है नैनीताल डीएम बंसल की नजर

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

एलाइजा मशीन ठीक कराने के बाद अब बेस में फिजिशियन भी
विनोद पनेरू
हल्द्वानी। नैनीताल के जिलाधिकारी आम जन की हर समस्या पर नजर बनाए हुए हैं। जैसे ही उनके संज्ञान में शिकायत आती है वे हरसंभव समाधान कर प्रयास कर रहे हैं। अधिकतर शिकायतों का समाधान होने से लोग भी डीएम के मुरीद बनते जा रहे हैं। डीएम सविन बंसल की संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि अब हल्द्वानी के बेस अस्पताल में लोगों को फिजिशियन की सुविधा भी मिलनी शुरू हो जाएगी।
रातोंरात सारी समस्याओं का निदान संभव नहीं है। मगर समस्याओं के निस्तारण को लेकर गंभीर प्रयास किए जाएं तो उनका हल इतना मुश्किल भी नहीं जितना मान लिया जाता है। करीब दो माह के कार्यकाल में ही डीएम सविन बंसल आम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि बेस अस्पताल की एलीजा मशीन खराब थी। इससे डेंगू रोग की जांच नहीं हो पा रही थी। इस पर डीएम ने विशेष प्रयास कर मशीन को सही करवाया। इसके बाद सवाल यह उठा कि मशीन तो ठीक हो गई मगर जांच कौन करेगा। क्योंकि बेस अस्पताल में लम्बे समय से फिजिशियन ही तैनात नहीं है। अब बात डीएम सविन बंसल के संज्ञान में आई तो उन्होंने इसका समाधान भी निकाल लिया है।

स्थायी फिजिशियन की भी होगी तैनाती: बंसल
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया स्व. रामदत्त जोशी चिकित्सालय रामनगर में वर्तमान मंे दो फिजीशियन कार्यरत हैं। वहां से फिजीशियन डा. बीडी जोशी को बतौर अस्थाई व्यवस्था बेस चिकित्सालय से डेंगू व वाइरल बुखार तथा अन्य बीमारियों के ईलाज के लिए सम्बद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि डा. जोशी लगभग एक माह तक बेस मंे सेवाएं देंगे। बंसल ने बताया कि बेस अस्पताल में स्थाई फिजीशियन की तैनाती के लिए सचिव स्वास्थ से वार्ता एवं पत्राचार किया जा रहा है, जल्द ही बेस चिकित्सालय मे स्थाई फिजीशियन की तैनाती हो जायेगी।

20 बेड का डेंगू वार्ड स्थापित
डीएम बंसल ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुये बेस चिकित्सालय में 20 बेड का डेंगू वार्ड स्थापित कर दिया गया है। सुशीला तिवारी चिकित्सालय में डेंगूू वार्ड में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही बेस चिकित्सालय में एलाइजा मशीन ने विगत शनिवार से कार्य प्रारम्भ कर दिया है तथा डेंगू एवं मस्तिष्क ज्वर मरीज निशुल्क जांच प्रारम्भ कर दी गई है।

1610202602 आम जन की हर समस्या पर है नैनीताल डीएम बंसल की नजर Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *