mahesh sharma in bjp महेश शर्मा ने छोड़ा हाथ, अब भाजपा के साथ

महेश शर्मा ने छोड़ा हाथ, अब भाजपा के साथ

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल

 

देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कालाढूंगी विधायक भगत की मौजूदगी में ली भाजपा की सदस्यता

हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं तीन बार कालाढूंगी विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके महेश शर्मा ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। प्रकाश जोशी को नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से टिकट दिये जाने से नाराज चल रहे महेश शर्मा अब भाजपा के हो गए हैं। उन्होंने रविवार को देहरादून भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की मौजूदगी में दर्जनों समर्थकों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

कालाढूंगी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

हल्द्वानी। मतदाताओं के हिसाब से जिले की सबसे बड़ी कालाढूंगी विधानसभा में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व कालाढूंगी विधानसभा के वरिष्ठ नेता महेश शर्मा ने रविवार को राजधानी देहरादून में कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा, नैनीताल जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पूरन सिंह खनी, पूर्व जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन कुंदन सिंह बोहरा, नैनीताल कांग्रेस महासचिव सोहन सिंह नेगी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि भी भाजपा में शामिल हुए है। यह विधानसभा महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी भी इसी विधानसभा से आते है। महेश शर्मा कालाढूंगी विधानसभा से कांग्रेस के बड़ा चेहरा है और उनका अपना जनाधार भी है। महेश ने पिछला चुनाव कालाढूंगी से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, जबकि इससे पूर्व दो बार निर्दलीय के तौर पर अपनी ताकत दिखा चुके है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *