IMG 20251015 WA0036 खटीमा : सीएम धामी ने की मिट्टी के दीये और मूर्तियों की खरीदारी, ऑनलाइन किया भुगतान

खटीमा : सीएम धामी ने की मिट्टी के दीये और मूर्तियों की खरीदारी, ऑनलाइन किया भुगतान

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर देहरादून
खबर शेयर करें

खटीमा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सायं जनपद चंपावत से अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगला तराई स्थित अपने निजी आवास पहुंचे। खटीमा पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने नगला तराई तिराहे पर पहुंचकर दुकानों से स्वदेशी उत्पादों—दीपावली के मिट्टी के दीये और मूर्तियों की खरीदारी की तथा उनका ऑनलाइन भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने अपने आवास पर जनता से भेंट की और उनकी समस्याएं सुनीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, एमडी मंडी हेमंत वर्मा, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

1610202602 खटीमा : सीएम धामी ने की मिट्टी के दीये और मूर्तियों की खरीदारी, ऑनलाइन किया भुगतान Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *