IMG 20250317 WA0012 नहीं उतरी होली की खुमारी, सीडीओ ने किया निरीक्षण तो गायब मिले अधिकारी व कर्मचारी. रुकेगा वेतन

नहीं उतरी होली की खुमारी, सीडीओ ने किया निरीक्षण तो गायब मिले अधिकारी व कर्मचारी. रुकेगा वेतन

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल बागेश्वर
खबर शेयर करें

बागेश्वर। होली के बाद सोमवार को विभिन्न विभागों के कार्यालय खुले परंतु कई कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिस पर सीडीओ आरसी तिवारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

 

सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने विकास भवन स्थित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में लघु सिंचाई विभाग में छह अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले, लोनिवि में अधिशासी अभियंता समेत पांच सहायक अभियंता व सात अवर अभियंता अनुपस्थित थे। इसके अलावा 14 अन्य कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। जल निगम में चार कार्मिक अनुपस्थित पाए गए तथा अभिलेखों का रख-रखाव भी उचित तरीके से नही पाया गया। समाज कल्याण विभाग में दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए जबकि अर्थ संख्या में एक, उद्यान विभाग के जिला उद्यान अधिकारी ही अनुपस्थित थे।

 

कृषि एवं भूमि संरक्षण में तीन, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व रीप परियोजना में तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उरेडा के परियोजना अधिकारी व एक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों में निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरण चुस्त दुरस्त रखने, निष्प्रयोज्य सामग्री का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के साथ ही वेतन रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि कतिपय अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ देते है, जो शासकीय हित में उचित नही है, इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

1610202602 नहीं उतरी होली की खुमारी, सीडीओ ने किया निरीक्षण तो गायब मिले अधिकारी व कर्मचारी. रुकेगा वेतन Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *