kumaon jansandesh

हल्द्वानी : बाइक की चपेट में आई कन्या पूजन से लौट रही दो बच्चियां, एक की मौत

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कन्या पूजन से लौट रही दो बच्चियों को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। जिससे सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दूसरी बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है। मृत बच्ची के परिजनों ने मोटर साइकिल सवार के खिलाफ मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपी है।
जानकारी के मुताबिक बजुनिया हल्दू कठघरिया निवासी हरीश कुमार यहां परिवार के साथ रहते हैं। बीती शुक्रवार को उनकी सात वर्षीय बेटी सुनैना पास रहने वाले टीकाराम की बेटी श्रीजना के साथ कन्या पूजन के लिए गई थी। शाम को दोनों घर लौट रही थी, घर से कुछ ही दूरी पर स्थित दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए वह आगे बढ़ीं, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में बच्चियों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। बच्चियों की हालत बेहद नाजुक थी, जिसे देखते हुए चिकित्सों ने बच्चों को बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन बच्चियों को लेकर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के पीछे स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने सुनैना की हालत देख हाथ खड़े कर दिए। श्रीजना को यहां उपचार शुरू हुआ और परिजन सुनैना को एसटीएच लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम बच्ची मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि घटना में मोटर साइकिल सवार भी घायल हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। मृत बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर मोटर साइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

1610202602 हल्द्वानी : बाइक की चपेट में आई कन्या पूजन से लौट रही दो बच्चियां, एक की मौत Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *