nikay chunaw हल्द्वानी मेयर पद ओबीसी के लिए आरक्षित

हल्द्वानी मेयर पद ओबीसी के लिए आरक्षित

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल राजकाज राजनीति
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर निकाय चुनाव के लिए निकायों में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण अधिसूचना जारी हो गई हैं। वहीं हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद पर ओबीसी सीट घोषित की गई है। बता दें कि सभी जिलाधिकारी रविवार को नगर निगमों में पार्षद और नगर पालिका और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करेंगे। वहीं, निदेशालय मेयर और अध्यक्षों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जल्द जारी करेगा। अपर निदेशक शहरी विकास डा. ललित नारायण मिश्र ने सभी जिलाधिकारियों को शुक्रवार को एक पत्र भेजा।

शहरी विकास विभाग द्वारा जारी सूची

नगर निगम देहरादून – अनारक्षित
नगर निगम ऋषिकेश – अनुसूचित जाति
नगर निगम, हरिद्वार – अन्य पिछड़ी जाति महिला
नगर निगम रुडक़ी – महिला
नगर निगम कोटद्वार – अनारक्षित
नगर निगम श्रीनगर – अनारक्षित
नगर निगम रुद्रपुर – अनारक्षित
नगर निगम काशीपुर – अनारक्षित
नगर निगम हल्द्वानी – अन्य पिछड़ी जाति
नगर निगम पिथौरागढ़ – महिला
नगर निगम अल्मोड़ा -महिला

नगर निगम ऋषिकेश अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित, नगर पालिका डोईवाला और मुनि की रेती सामान्य, रुद्रप्रयाग नगर पालिका और नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में अध्यक्ष सामान्य, नगर पंचायत गुप्तकाशी में एससी महिला, तिलवाड़ा में अन्य पिछड़ी जाति महिला और उखीमठ में महिला सीट घोषित। डोईवाला नगर पालिका सामान्य हुई। मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष सीट पहली बार अन्य पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हुई। नगर पंचायत तपोवन अन्य पिछड़ी जाति महिला व नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम महिला आरक्षित के लिए छोषित। वहीं, खटीमा नगर पालिका सीट सामान्य और सितारगंज नगर पालिका अन्य पिछड़ी जाति की सीट घोषित हुई। रुद्रपुर और काशीपुर नगर निगम की सीट सामान्य घोषित।

 

26032025 हल्द्वानी मेयर पद ओबीसी के लिए आरक्षित Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *