guoduVja kHJRoi1R6GqwzLvH230zmgZ2IIr7t9gaJ meRPUoZCIjCFaZBxqEdW3EDSzxP hatoHr2WiLnwC3RU XAUoqXRf pSSlLvYFrAZN2zPElHkBWenLVDk4ebBoppSbMYS3JtDhjzHEzSAHu YY5ttMxqvVhtbnQhqySz5xrI9 gna 0SA8HCrJhG आज से उत्तराखंड रोडवेज बसों में किराये में छूट, सिर्फ बचत नहीं, अपनेपन का भी सफर

आज से उत्तराखंड रोडवेज बसों में किराये में छूट, सिर्फ बचत नहीं, अपनेपन का भी सफर

उत्तराखण्ड ट्रेवल ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

उत्तराखंड परिवहन निगम ने ’’1 अगस्त से 30 सितंबर’’ तक बस किराये में विशेष छूट देने का लिया फैसला
देहरादून। आज की खबर सिर्फ किराये में छूट की नहीं है, बल्कि उस भरोसे की है, जिसने वर्षों से लाखों उत्तराखंडवासियों को उनके अपनों तक पहुंचाया है। पहाड़ की कठिन राहों से लेकर मैदानों की लंबी दूरी तक, उत्तराखंड रोडवेज की बसें हर मौसम में लोगों की साथी रही हैं। अब यात्रियों के लिए एक और राहत भरी खबर सामने आई है।
उत्तराखंड परिवहन निगम ने ’’1 अगस्त से 30 सितंबर’’ तक बस किराये में विशेष छूट देने का फैसला किया है। मानसून के दौरान यात्रियों की संख्या कम होने से रोडवेज की आय भी प्रभावित हुई है। जून में जहां रोजाना करीब ’’डेढ़ लाख लोग’’ रोडवेज बसों से सफर कर रहे थे, वहीं अब यह संख्या घटकर करीब ’’90 हजार’’ रह गई है। लेकिन सोचिए…जब हम रोडवेज की बस में सफर करते हैं, तो सिर्फ एक टिकट नहीं खरीदते, बल्कि उन हजारों ड्राइवरों, परिचालकों, मैकेनिकों और कर्मचारियों के मेहनत भरे जीवन से भी जुड़ते हैं, जो दिन-रात हमारी सुरक्षित यात्रा के लिए काम करते हैं।

’’अब जानिए आपको क्या मिलेगा फायदा
’ अगर आप आने-जाने का टिकट एक साथ बुक करते हैं, तो दोनों तरफ के बेस किराये पर ’’10-10 प्रतिशत की छूट’’ मिलेगी।
’ यदि ’’6 लोग एक साथ यात्रा’’ करते हैं, तो चौथे यात्री को ’’10ः’’, पांचवें को ’’12ः’’ और छठे यात्री को ’’15 प्रतिशत तक की छूट’’ मिलेगी।
यानी परिवार के साथ घूमने जाएं या दोस्तों के साथ यात्रा करें, अब सफर और भी किफायती हो जाएगा।

अगर इस बार आपको घर जाना है…अगर माता-पिता से मिलने की योजना है…अगर दोस्तों के साथ पहाड़ों की सैर करनी है…या किसी अपने से मिलने का मन है…तो एक बार ’’उत्तराखंड रोडवेज’’ का सफर जरूर चुनिए।
आपका एक टिकट सिर्फ आपकी बचत नहीं करेगा, बल्कि प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी मजबूत बनाएगा।
रोडवेज की बसें सिर्फ यात्रियों को नहीं, बल्कि उम्मीदों, रिश्तों और जिम्मेदारियों को भी अपनी मंजिल तक पहुंचाती हैं।

अगर यह जानकारी आपके काम की लगी हो, तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर साझा करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस छूट का लाभ उठा सकें।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *