IMG 20260831 WA0028 ओखलकांडा : 61 लाख से होगा बसोंटिया पुल का जीर्णोद्धार, ग्रामीणों को मिलेगी राहत: मंत्री कैड़ा

ओखलकांडा : 61 लाख से होगा बसोंटिया पुल का जीर्णोद्धार, ग्रामीणों को मिलेगी राहत: मंत्री कैड़ा

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत हैड़ाखान-खनस्यूं-पतलोट मोटर मार्ग पर स्थित बसोंटिया पुल का जल्द जीर्णोद्धार किया जाएगा। पुल के जीर्णोद्धार के लिए शासन से 61 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई है।

बताया गया कि चमोली के पास स्थित बसोंटिया पुल के लोहे के हिस्सों में जंग लगने से पुल कमजोर हो गया था। इसके चलते पुल से गुजरने वाले भारी वाहनों के आवागमन को लेकर लगातार खतरा बना हुआ था। क्षेत्रवासियों ने पुल के जीर्णोद्धार की मांग कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से की थी।

क्षेत्र की समस्या को देखते हुए मंत्री कैड़ा ने पुल के जीर्णोद्धार के लिए शासन से 61 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई है। जल्द ही पुल के पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीणों और भारी वाहनों के आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने पुल के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि स्वीकृत कराने पर मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्युड़ा, बड़ेथ, भनपोखा, पतलोट और खनश्यूं सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

1610202602 ओखलकांडा : 61 लाख से होगा बसोंटिया पुल का जीर्णोद्धार, ग्रामीणों को मिलेगी राहत: मंत्री कैड़ा Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *