kumaon jansandesh

सहकारी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, योजनाओं की दी जानकारी

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सहकारिता मेले में रविवार को पर्यटन विभाग और जिला उद्योग केंद्र की संयुक्त गोष्ठी के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। मेले में लाभार्थियों को लाखों रुपये की स्वरोजगार सहायता प्रदान की गई, वहीं सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने एक से बढक़र एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इससे पहले गोष्ठी का शुभारंभ जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी और जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता ने किया। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मेले में स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए 10 लाभार्थियों को 1.67 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। इन चेकों में मसाला उद्योग, जनरल स्टोर, टैक्सी सर्विस, फ्लेक्स प्रिंटिंग, पशुपालन एवं फैब्रिकेशन सहित विभिन्न रोजगार परियोजनाएं शामिल रही।

वहीं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्वरा अकेडमी और मून लाइट एकेडमी के बच्चों ने समूह, एकल नृत्य और गायन प्रस्तुत किया। इधर, सांस्कृतिक संध्या में लालकुआं विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। सांस्कृतिक संध्या में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से आए दीपक सुयाल और प्रभाकर जोशी ने प्रस्तुति दी। वहीं, प्रसिद्ध लोक गायक इन्दर आर्या ने अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में जिला सहायक निबंधक दान सिंह नपलच्याल, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबन्धक आरएस रैना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

1610202602 सहकारी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, योजनाओं की दी जानकारी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *