बैठक में प्रतिभाग करते सीएम धामी

अल्मोड़ा में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए सीएम धामी

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर

प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्मोड़ा पहुॅचे। आर्मी हैलीपैड में उनका पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने होटल शिखर में आयोजित भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, लॉकेट चटर्जी, केबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, रेखा आर्या, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुन्दन लटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, महामंत्री सुरेश भट्ट, सह प्रभारी रेखा वर्मा, डीसीबी चैयरमैन ललित लटवाल, जिलाधिकारी वन्दना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *