grmi आज मैदान ही नहीं पहाड़ों में भी गर्म हवा करेगी परेशान

आज मैदान ही नहीं पहाड़ों में भी गर्म हवा करेगी परेशान

उत्तराखण्ड जीवन मंत्र ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

दो दिन बाद बारिश होने का है अनुमान
हल्द्वानी। पूरे उत्तराखंड में गर्मी से लोग बेहाल हैं। खासकर राज्य के मैदानी क्षेत्र गर्मी से तप रहे हैंे। दिन शुरू होने के साथ ही शाम तक गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान हैंै मौसम विभाग के अनुसार सोमवार(आज) को के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में गर्म हवा चलेगी। इससे पहाड़ी जिलों में भी गर्मी का प्रकोप बना रहेगा।
बता दें कि मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी अपने तल्ख तेवर दिखा रही है। मई के बाद जून में भी अभी तक कई बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी लोगों को झुलसा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है दो दिन बाद प्रदेश भर में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में 19 जून को तेज बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार पड़ सकती है। जिससे मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में कुछ कमी आने से गर्म हवाओं से राहत मिलेगी।

वहीं, दून में बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार है। रविवार को भी यहां का अधिकतम तापमान नौ डिग्री इजाफे के साथ 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन में चिलचिलाती गर्मी के साथ रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री इजाफे के साथ 27.9 डिग्री रहा। जिसके चलते दिन और रात को भी गर्म हवाओं ने खूब परेशान किया।

यह रहा तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

देहरादून 42.8 27.9

पंतनगर 41.4 25.2

मुक्तेश्वर 31.8 18.2

नई टिहरी 32.2 21.6

26032025 आज मैदान ही नहीं पहाड़ों में भी गर्म हवा करेगी परेशान Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *