kj logo

नगर पालिका बनी भीमताल, बजट बढ़ेगा, तेजी से हो सकेगा विकास

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

सोमवार को शासनादेश हुआ जारी, कई पदों में हो सकेगी भर्ती
भीमताल। भीमताल को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने की घोषणा हकीकत में बदल गई है। शासन ने सोमवार को इस सम्बंध में शासनादेश जारी कर दिया है। अब भीमताल नगर पालिका कहलाएगी। नगर पालिका बनने से अधिक बजट मिलेगा इससे विकास कार्यो में तेजी आएगी।
नगर पंचायत से पालिका बनने के बाद अब शासन से बजट में डेढ़ गुना वृद्धि होने से 12 करोड़ से अधिक वार्षिक बजट मिलने का अनुमान है। साथ ही पालिका में केंद्रीय सेवा पद अवर अभियंता 01, सहायक लेखाकार 01, पर्यावरण निरीक्षक 01, कर एवं राजस्व निरीक्षक 01, कनिष्ठ सहायक 01, कर संग्रहकर्ता 01, पर्यावरण पर्यवेक्षक 02, बहुउद्देशीय कर्मी 10, वर्क एजेंट 01 की नियुक्ति हो सकेगी। इसके साथ ही विकास कार्यों में तेजी आएगी
विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को शासनादेश जारी करने के लिए शहरी विकास सचिव आरके सुधांशु से मुलाकात की थी। सोमवार को शासनादेश जारी होने से अब भीमताल नगर क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आएगी। विधायक ने कहा कि सीएम, शहरी विकास मंत्री और रक्षा राज्य मंत्री के सहयोग से भीमताल को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है। कैड़ा ने कहा कि पालिका बनने के साथ नगर के विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत होने के साथ भीमताल को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।
इधर भीमताल नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया ने कहा कि नगर पालिका बनने से नगर क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी। चेयरमैन ने नगर पालिका बनने पर सीएम, शहरी विकास मंत्री, विधायक और सांसद का आभार जताया है।

26032025 नगर पालिका बनी भीमताल, बजट बढ़ेगा, तेजी से हो सकेगा विकास Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *