नवनिर्वाचित पदाधिकारी

अमरीश प्रांतीय अध्यक्ष, पंकज महामंत्री और शैलेंद्र कांबोज बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ का नवम द्विवार्षिक अधिवेशन
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
गैरसैंण। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ का नवम द्विवार्षिक अधिवेशन उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में संपन्न हुआ जिसमें कुल 560 सदस्यों में से 431 सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। प्रांतीय अध्यक्ष पद उम्मीदवार अमरीश कुमार 215 मत प्राप्त कर बिजयी घोषित किए गए जबकि उनके प्रतिद्वंदी आरपी जोशी को 148 मत एवं ओपी उनियाल को 66 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर हुए कड़े मुकाबले में पंकज सनवाल 214 मतों के साथ विजयी हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी रविन्द्र चैहान 211 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कांबोज ने 323 मतों के साथ विपक्ष में खड़े मनोज कुमार को मिले 100 मतों से पराजित कर भारी विजय प्राप्त की। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर नवीन भोज ने पीके जोशी को 200 के मुकाबले 221 मतों से हराया। कुलदीप रावत ने संयुक्त मंत्री पद पर 217 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की।

कर्मचारी हितों के लिए होंगे प्रयास: कांबोज
जीत हासिल करने के बाद प्रांतीय अध्यक्ष अमरीश कुमार ने बताया कि संघ का अधिवेशन पूर्णतया सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में राजकीय पॉलीटेक्निक गैरसैंण में संपन्न हुआ। अधिवेशन को लेकर कर्मचारियों में इतना अधिक उत्साह था कि भागीदारी करने के लिए लगभग 10 महिला सदस्यों द्वारा देहरादून से अधिवेशन स्थल पर पहुंचने के लिए चैपर का भी इस्तेमाल किया गया। प्रा.वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कांबोज ने बताया कि कर्मचारियों की मांगें पूर्ण करने के लिए वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। लगातार चैथी बार जीत हासिल करने वाले महामंत्री पंकज सनवाल ने कहा कि पूर्व से जारी सारी कार्यवाही को मूर्त रूप में लाने के लिए निदेशालय एवं शासन स्तर पर पूर्ण करवाने की चेष्टा की जाएगी। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी कांडपाल द्वारा सभी संघ के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *