सामान खरीदते योगेश मिश्रा

एडी मिश्रा ने की बच्चों के हुनर की कद्र, खरीदी रंगबिरंगी कैंडल

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल

महिला कल्याण एवं पुनर्वास केन्द्र में तैयार हो रहे आकर्षक मास्क
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
हल्द्वानी। राजकीय संपे्रक्षण गृह में रह रहे बच्चे अपने हुनर को भी तराश रहे हैं। विभाग के अफसर भी उनका उचित मार्गदर्शन कर रहे हैं। वहीं उनके द्वारा बनाए गए सजावटी सामान को खरीद कर बच्चों का उत्साहवर्धन भी कर रहे हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल की प्रेरणा से राजकीय संपे्रक्षण गृह में वर्तमान मंे मौजूद चार बच्चे दीपावली पर्व के लिए रंग-बिरंगी मोमबत्तियां (कैंडल) बना रहे हैं। इस प्रकार दीपावली के इस पर्व पर विकास के दीये से रोशन होती जिन्दगी के जरिये गरीब बच्चों को जहां मोम के दीये बनाने की महारत हासिल हुई वहीं उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
बच्चों के इस हुनर का अवलोकन उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा ने किया तथा मौके पर मिश्रा ने लगभग पांच सौ रुपये की रंगबिरंगी कैंडल भी खरीदी तथा बच्चों को दीपावली के अवसर पर फल आदि भी दिये। वहीं महिला कल्याण एवं पुनर्वास केन्द्र में वर्तमान में 12 परित्यक्ता, गरीब, निराश्रित महिलायें रह रही हैं। जिलाधिकारी बंसल की प्रेरणा से यह महिलायें कोविड 19 संक्रमण सुरक्षा के उददेश्य के लिए डबल लेयर रंगबिरंगे काॅटन मास्क तैयार कर रही हंै। इन महिलाओं द्वारा वर पक्ष एव वधु पक्ष के लिए भी आकर्षक मास्क तैयार किये जा रहे हंै। मिश्रा द्वारा व्यक्तिगत प्रयोग के लिए कुछ मास्क भी क्रय किये।
जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन ने बताया कि विभाग की गीता साह को कैंडल बनाने का प्रशिक्षण दिलाया गया है। साह के निर्देशन मंे बच्चे रंगबिरंगी मोमबत्तियां तैयार कर रहे हैं जो कि दीपावली के मौके पर हाथों हाथ बिक जा रही हैं। इसी प्रकार मूकबधिर महिला द्वारा काॅटन के मास्क बनाये जा रहे हंै। केन्द्र की अन्य महिलायें भी मास्क बनाने का प्रशिक्षण लेकर इस कार्य में जुटी हैं। इन बच्चों का उददेश्य है कि उनके हाथों से बनी मोमबत्तियों से लोगों की दीपावली जगमग हो तथा लोगों के यहा खुशहाली आये। वहीं, महिलाओं की सोच है कि उनके बनाये मास्क से लोग कोरोना से सुरक्षित रहें। इस अवसर पर केन्द्र की परामर्शदात्री तबस्मी एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *